फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने एक आरोपी को उठाया

Fri, 30 Apr 2021 07:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

  • मां के साथ चारपाई पर सो रही थी किशोरी, पुलिस ने एक युवक को उठाया
विज्ञापन
minor girl - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली इलाके के एक गांव में हैवानों ने घर पर सो रही  किशोरी को अगवा करने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने के बाद आरोपी उसे धमकी देते हुए भाग निकले। खून से लथपथ घर लौटी किशोरी ने परिजनों को जगा कर घटना की जानकारी दी। मामले में पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर पड़ोस में रहने वाले एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


इलाके के एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार की रात अपनी मां के साथ चारपाई पर सो रही थी। आरोप है कि आधी रात को सोते समय दीवार फांद कर अंदर घुसे दो युवकों ने किशोरी का मुंह दाब कर अगवा कर लिया। हैवानों ने गांव के बाहर ले जाकर बारी बारी से उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान किशोरी चीखती-चिल्लाती रही पर दरिंदों ने उसकी एक नहीं सुनी।

दरिंदगी के बाद बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। कुछ देर बाद होश में आने पर किसी तरह घर लौटी किशोरी ने मां को जगाकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। बेटी के साथ हैवानियत की घटना सुन सकते में आए परिजनों ने शुक्रवार की सुबह पइंसा थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इंस्पेक्टर पइंसा महेश मिश्रा का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


चुनाव ड्यूटी में गया था पिता
सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी के परिजनों ने बताया कि पीड़िता का पिता लोक निर्माण विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। घटना वाली रात वह घर पर नहीं था। पंचायत चुनाव में उसकी ड्यूटी लगी थी। इसलिए  वह घर नहीं पहुंच सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें