फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फंदा गले में डालकर किशोरी ने की खुदकुशी

Thu, 12 Jun 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी। क्षेत्र के बदलेपुर गांव में बुधवार की शाम घर में अकेली रही एक किशोरी ने कमरे के अंदर फंदा गले में डालकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बदलेपुर निवासी श्रीराम यादव की पत्नी श्याम कुमारी ने बताया कि बुधवार शाम करीब चार बजे वह मवेशी हांकने के लिए बाग की तरफ गई थी। घर में 16 वर्षीय बेटी सोनिका अकेली थी। करीब आधा घंटा बाद जब लौटी तो सोनिका कमरे में फंदे पर लटकी मिली। रोने-चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण आ गए। जब तक उसे फंदे से नीचे उतारा गया, वह दम तोड़ चुकी थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के पीछे परिजन कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें