फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : मोबाइल फोन न मिलने पर किशोरी ने फंदे से झूल दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 26 Aug 2025 12:23 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

पिपरी कोतवाली के कसेंदा गांव में सोमवार रात एक छात्रा ने एंड्रॉयड मोबाइल फोन न मिलने की नाराजगी में फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। मंगलवार सुबह कमरे में फंदे से लटका शव देख परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मोबाइल न मिलने पर किशोरी ने की आत्महत्या। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपरी कोतवाली के कसेंदा गांव में सोमवार रात एक छात्रा ने एंड्रॉयड मोबाइल फोन न मिलने की नाराजगी में फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। मंगलवार सुबह कमरे में फंदे से लटका शव देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


कसेंदा गांव निवासी चांद बाबू उर्फ चंदू फल का ठेला लगा कर गुजारा करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी (14) वर्षीय बेटी अलसमा गांव के ही गणेशदीन इंटर कॉलेज में कक्षा दस की छात्रा थी। वह ऑनलाइन पढ़ाई के लिए एंड्रॉयड मोबाइल की मांग कर रही थी। मंगलवार शाम वह फिर से मोबाइल की जिद करने लगी। पिता ने आर्थिक तंगी के कारण असमर्थता जताई और उसे डांट दिया।

इससे नाराज अलसमा घर के एक कमरे में अकेले सोने चली गई। रात में उसने प्लास्टिक के पट्टे से छत के चुल्ले में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। थानाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल परिजनो ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। जांच में प्रेम प्रसंग का एंगल भी सामने आ रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें