फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फोन पर बड़ी बहन से झगड़े के बाद किशोरी ने की खुदकुशी

Sun, 01 Jun 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पइंसा कोतवाली के उदहिन खुर्द गांव में फोन पर बड़ी बहन से कहासुनी के बाद किशोरी ने शुक्रवार देर शाम फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर कानूनी औपचारिकता पूरी की।
विज्ञापन

उदहिन खुर्द निवासी राजबहादुर सरोज खेती करते हैं। उनकी बड़ी बेटी इन दिनों ननिहाल में रहती है। राजबहादुर ने बताया कि शुक्रवार की शाम 14 वर्षीय बेटी पायल अपनी बड़ी बहन से फोन पर बातचीत कर रही थी। इस बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे आहत पायल अपने कमरे में गई और फंदा गले में डालकर खुदकुशी कर ली।
कुछ घंटे बाद परिजनों ने खाना खाने के लिए उसे आवाज लगाई, लेकिन जवाब नहीं मिला। कमरे में जाकर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। रोने-बिलखने पर जुटे ग्रामीणों ने शव फंदे से नीचे उताकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें