फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फंदे पर लटकता मिला किशोरी का शव

Mon, 11 May 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
बड़ा अड़हरा गांव में किशोरी की मौत के बाद मौके पर जुटी भीड़, जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : गुरुगुज पुरवा गांव के पास प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
बड़ा अड़हरा गांव में सोमवार शाम 15 वर्षीय किशोरी का शव घर के भीतर फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बड़ा अड़हरा गांव निवासी मोदू सरोज ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। घर में उनकी पत्नी मेघा देवी और बेटी निशा सरोज रहती थीं। सोमवार दोपहर मेघा देवी बेरुआ स्थित बैंक शाखा रुपये निकालने गई थीं। शाम करीब छह बजे घर लौटने पर उन्होंने देखा कि निशा का शव कमरे में फंदे से लटक रहा था।
यह देख वह चीख पड़ीं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ शिवांक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें