फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फंदे से लटकती मिली किशोरी की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी थानाक्षेत्र के कस्बा चायल में शुक्रवार की दोपहर पारिवारिक विवाद के कारण एक किशोरी ने फंदे से लटककर जान दे दी। जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा चायल के आजाद नगर मोहल्ला निवासी अख्तर अली कपड़े की सिलाई करते हैं। जानकारी के अनुसार उनकी 16 वर्षीय पुत्री मुस्कान का शुक्रवार की दोपहर घर में विवाद हो गया। विवाद के बाद वह नाराज होकर अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों को शक हुआ।
जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का नजारा देख परिजनों के होश उड़ गए। मुस्कान का शव फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने आनन-फानन में शव को फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें