मंझनपुर। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार सुबह छेड़खानी का विरोध करने पर दो युवकों ने किशोरी के साथ गालीगलौज की और मारपीट की। शोरगुल सुनकर लोगों को आता देख धमकी देते हुए फरार हो गए। किशोरी के पिता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी शनिवार की दोपहर घर से सामान लेने के लिए दुकान जा रही थी। रास्ते में खड़े दो युवकों ने उसे अकेला पाकर छेड़खानी शुरू कर दी। बेटी के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गालीगलौज की और कहीं शिकायत करने पर मारने-पीटने की धमकी भी दी। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।