फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: खिलाड़ी सर्दी में सेहत का रखें विशेष ध्यान

Sun, 14 Dec 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सर्दी के मौसम के आगमन के साथ ही आम लोगों की दिनचर्या में बदलाव आ जाता है। इसका प्रभाव खिलाड़ियों की दिनचर्या और अभ्यास पर भी पड़ता है। जानकारों की मानें तो सर्दी का मौसम खिलाड़ियों के लिए अनुकूल होता है। इस दौरान शरीर जल्दी थकता नहीं और लंबे समय तक अभ्यास संभव हो पाता है। हालांकि, इस मौसम में लापरवाही से बीमार होने का डर भी बना रहा है। इसलिए सावधानी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

जिला क्रीडाधिकारी अजय प्रताप साहू ने बताया कि सुबह-सुबह अभ्यास के लिए घर से स्टेडियम जाते समय कोहरे की समस्या आम होती है। ऐसे में खिलाड़ियों को अपने पास छोटी टॉर्च अवश्य रखना चाहिए, ताकि सामने से आने वाले वाहन या राहगीर को उनकी मौजूदगी का संकेत मिल सके।
अभ्यास के दौरान पसीना आने पर तुरंत कपड़े उतार देना भी नुकसानदायक हो सकता है। इससे सर्दी-जुकाम या मांसपेशियों में खिंचाव की आशंका रहती है। बेहतर है कि अभ्यास के बाद शरीर को धीरे-धीरे सामान्य तापमान पर आने दिया जाए। ठंड में भूख भी अधिक लगती है। लेकिन, खिलाड़ियों को संतुलित और पोषणयुक्त भोजन पर ही ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

खेलों इंडिया कोच संदीप कुमार ने बताया कि शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी बना रहे। इसके लिए जरूरी है कि सर्दी में प्यास कम लगने के बाद भी पानी का सेवन करते रहें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को वार्मअप और कूलडाउन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें