फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म, मां व मामा को पीटा

Thu, 03 Jul 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी के एक गांव की किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म किया गया। सुलह-समझौता नहीं करने पर आरोपी व उसके परिजनों ने किशोरी मां और मामा की पिटाई कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी किशोर का चालान कर दिया।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली के एक गांव की किशोरी की रिश्तेदारी चरवा के शोभना गांव में है। किशोरी की शोभना गांव के एक किशोर से दोस्ती हो गई थी। आरोप है कि माह भर पहले किशोर झांसा देकर किशोरी को बहला ले गया और रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के परिजन इससे परेशान थे। किसी तरह किशोरी को आरोपी ने छोड़ा। वह वापस आ गई तो उसकी मां ने पुलिस को तहरीर दी।
मामले को लेकर किशोर के परिजनों ने पंचायत की। किशोरी की मां व मामा को भी बुलाया गया। दबाव बनाया गया कि वह मामले में सुलह-समझौता कर ले, लेकिन किशोरी की मां नहीं मानी। आरोप है कि किशोर व उसके परिजनों ने मां व मामा की पिटाई करने के साथ ही शिकायत करने पर जानलेवा धमकी भी दी। सैनी कोतवाली पुलिस को दोबारा तहरीर दी गई। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया कि आरोपी नाबालिग है। हिरासत में लेकर उसका चालान किशोर न्यायालय भेजा गया है। अन्य आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें