फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चारा काटते समय सर्पदंश से किशोरी की मौत

Sun, 25 May 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक अंतिमा की फाइल फोटो। - फोटो : kathua
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा। मवेशियों के लिए चारा लेने खेत गई किशोरी को सांप ने काट लिया। परिजन उसे तांत्रिक के पास ले गए। हालत में सुधार नहीं हुआ तो मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के गौतम बुद्ध नगर निवासी शंकर लाल की कई साल पहले मौत हो चुकी है। पत्नी चंदन देवी ने बताया कि उसकी बेटी अंतिमा (12) शनिवार सुबह मवेशियोें के लिए चारा काटने खेत गई थी। इस बीच उसके पैर पर सांप ने काट लिया।
वह भागते हुए घर आई और परिजनों से बताया। परिवार वाले आनन-फानन उसे तांत्रिक के पास झाड़-फूंक के लिए ले गए। तांत्रिक के झाड़-फूंक के दाैरान हालत और बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज ले गए।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी होने पर एसडीएम मंझनपुर एसपी वर्मा भी पहुंचे। उन्होंने लेखपाल सुधीर कुमार से जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें