सरायअकिल कोतवाली बेरुई गांव का हरिमोहन खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करता है। हरिमोहन के मुताबिक उसकी 15 वर्षीय बेटी रेशमी की मानसिक हालत खराब चल रही थी। बृहस्पतिवार की रात रेशमी ने घर के भीतर दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद घरवालों की निगाह फंदे पर लटकते हुए शव पर पड़ी तो सभी की चीखें निकल गई।पुलिस को सूचना देने के साथ ही पड़ोसियों की मदद से रेशमी का शव फंदे से उतारा गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।