फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती में नवीनतम तकनीक का प्रयोग लाभकारी

Sun, 09 Oct 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
औद्यानिक खेती में नवीनतम तकनीक अपनाना जिले के किसानों के लिए अधिक हितकर है। किसान औषधीय खेती कर सामान्य फसलों की जगह अधिक लाभ कमा सकते हैं। यह बातें ओसा मंडी समिति में आयोजित दो दिवसीय कृषक मेले और गोष्ठी में आए किसानों को संबोधित करते हुए डीएम अखंड प्रताप सिंह ने कही।
विज्ञापन


शनिवार को ओसा स्थित मंडी समिति में औद्यानिक मिशन योजना अंतर्गत किसानों को औद्यानिक फसलों, उद्यान रोपण, पुष्प खेती आदि की जानकारी देने के लिए दो दिवसीय कृषक मेले और गोष्ठी का आयोजन किया गया। डीएम अखंड प्रताप सिंह ने द्वीप प्रज्ज्वलित करते हुए मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. डीके सिंह ने किसानों को माइक्रो इरीगेशन विधि का प्रयोग करने की सलाह दी।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों को आंवला, आम, अमरूद के बागों के जीर्णोद्धार के उपाय बताए। इसके अलावा अन्य जानकारों ने किसानों को जैव प्रबंधन, रसायनों के प्रयोग, फसलों को रोगों से बचाने के उपाय सुझाए। इस मौके पर डीपीआरओ कमल किशोर, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक मेवाराम ने भी अपने-अपने सुझाव रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें