फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं के टीचिंग की हुई जांच

Sun, 18 Jan 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। डायट मंझनपुर में शनिवार को बीटीसी प्रशिक्षुओं की प्रायोगात्मक परीक्षा हुई। इसमें बीटीसी चयन 2012 के 141 प्रशिक्षु शामिल हुए। डायट प्राचार्य फतेहपुर की देखरेख में प्रशिक्षुओं ने टीचिंग की। प्राचार्य ने एक-एक प्रशिक्षुओं को ब्लैकबोर्ड पर खड़ा करके शिक्षण की हकीकत परखी।
विज्ञापन


डायट प्राचार्य फतेहपुर राजेंद्र प्रताप को कौशाम्बी में बीटीसी चयन 2012 की प्रायोगात्मक परीक्षा के लिए परीक्षक बनाया गया है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंझनपुर में शनिवार को उनकी मौजूदगी में परीक्षा आयोजित की गई। डायट प्राचार्य मंझनपुर नरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रायोगात्मक परीक्षा में 141 प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया है। बताया कि परीक्षक ने एक-एक प्रशिक्षुओं को ब्लैकबोर्ड पर खड़ा करके टीचिंग कराई गई।  प्रशिक्षुओं के टैलेंट के मुताबिक अंक आवंटित किए जाएंगे। इस मौके पर प्रवक्ता अनिरुद्ध श्रीवास्तव, एके सिंह, महावीर प्रसाद, सूरजदीन, बीडी मिश्रा, अमरेश पांडेय, राजेंद्र मिश्रा, अभिषेक पांडेय आदि मौजूद रहे।

बीटीसी चयन 2012 में फर्जी मार्कशीट से प्रवेश लेने वाले जालसाज 22 प्रशिक्षु प्रायोगात्मक परीक्षा से भी वंचित हो गए हैं। प्रशिक्षुओं ने उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली और सेंट्रल आरए बोर्ड अजमेर नई दिल्ली से इंटर और हाईस्कूल की मार्कशीट में अंक बढ़ाकर बीटीसी में चयन करा लिया था। डायट प्राचार्य नरेंद्र शर्मा ने संबंधित प्रशिक्षुओं का नाम काटकर उन्हें निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें