फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: टीचर्स इलेवन ने नेवादा को 36 रन से हराया

Thu, 22 Jan 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मैच के दौरान शॉट लगाता बल्लेबाज। स्रोत: आयोजक - फोटो : 1
विज्ञापन
स्व. राधेश्याम सिंह और कुंवर साहित्य सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को टीचर्स इलेवन व नेवादा की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें नेवादा टीम को 36 रन से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीचर्स इलेवन टीम ने निर्धारित 16 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। टीम की ओर से यशराज ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंद में 50 रन की पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेवादा टीम की शुरुआत तो ठीक-ठाक रही, लेकिन टीचर्स इलेवन के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर टीम को दबाव में ला दिया। नेवादा टीम 16 ओवर में आठ विकेट खोकर 107 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

यशराज को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। यशराज ने बल्लेबाजी के साथ एक ओवर की गेंदबाजी करते हुए एक रन देकर एक विकेट भी हासिल किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भूपेंद्र सिंह ने दिया। इस दौरान मनजीत कुमार, संजय, सरोज, अतुल कुमार, मिंटू सिंह, शिवबाबू सिंह, गुड्डू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें