फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों ने घेरा बीआरसी

Sun, 03 Dec 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा। बेसिक शिक्षा विभाग में टैबलेट के माध्यम से ऑनलाइन हाजिरी का शुक्रवार को शिक्षकों ने जमकर विरोध किया। बीआरसी का घेराव करके नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीईओ को दिया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय जूनियर शिक्षक संघ के महामंत्री संतोष कुमार शर्मा की अगुवाई में शिक्षक एकजुट हुए और ऑनलाइन हाजिरी के फरमान का विरोध जताया। संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि महानिदेशक द्वारा लगातार बेसिक शिक्षा में प्रयोग के नाम पर प्रदेश के लाखों शिक्षकों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कर्मचारी आचरण एवं अनुशासन नियमावली के विरुद्ध जाकर मनमाने आदेश शिक्षकों पर थोपे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब तक सभी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक बेसिक शिक्षक इसी प्रकार सभी आदेशों का बहिष्कार करते रहेंगे। जल्द मांगें पूरी न हुईं तो तो निजी मोबाइल में जबरन डाउनलोड कराए गए सभी सरकारी एप अनस्टॉल कर दिए जाएंगे। इस मौके पर जूनियर शिक्षक संघ नेवादा के धनंजय मिश्रा, विकास सिंह, राजकुमार, मनोज कुमार, शकील उद्दीन, उमेश शर्मा, दीपक चौबे, कमला सिंह, बबिता रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें