मंझनपुर। 69 हजार शिक्षक भर्ती में नियुक्त शिक्षकों ने सोमवार को डायट मैदान में प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। ब्रिज कोर्स कराने की मांग की।
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए बीएड डिग्रीधारकों ने नारेबाजी करके ब्रिज कोर्स न कराने पर नाराजगी जताई। इसके बाद बीएसए को ज्ञापन सौंपा। कहा कि 2020 में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती हुई। बाद में नियम बना कि प्राथमिक विद्यालयों में सेवा देने से पहले छह महीने का ब्रिज कोर्स अनिवार्य है। उस वक्त सरकार ने दो साल के अंदर कोर्स कराने की बात कही थी।
नौकरी मिले दो साल हो चुके हैं, लेकिन इस भर्ती के शिक्षकों को अब तक कोर्स नहीं कराया गया। इससे शिक्षकों में नाराजगी है। इस मौके पर रविंद्र यादव, अनिल, राहुल सिंह, सुल्तान अहमद, विक्रम सिंह, सुरजीत, अरविंद मौर्य, प्रभाकांत माली आदि मौजूद रहे।