फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन मिलने से खुश हैं शिक्षक बने शिक्षामित्र

Fri, 03 Apr 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक बने शिक्षामित्र आठ महीने बाद वेतन मिलने से गदगद हैं। बृहस्पतिवार को मंझनपुर में बैठक करके शिक्षामित्रों ने अपनी खुशी का इजहार किया। साथ ही इस खुशी में 13 अप्रैल को सम्मान समारोह के आयोजन की भी ऐलान किया। तय किया गया कि इसमें शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष और सूबे के मंत्री शिवपाल सिंह को भी आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन


मंझनपुर के डायट मैदान में बृहस्पतिवार को आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें शिक्षक बने प्रथम बैच के शिक्षामित्रों को आठ महीने के लंबे इंतजार के बाद वेतन भुगतान किए जाने पर खुशी जताई गई। वहीं बैठक में निर्णय लिया गया कि मुकाम मिलने की खुशी पर 13 अप्रैल को विकास भवन के सामने स्थित सरस हाल में सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा।

इसमें सूबे के मंत्री शिवपाल सिंह यादव के साथ ही संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जीतेंद्र शाही को भी बुलाया जाएगा। वहीं बैठक में शिक्षामित्रों ने दूसरे बैच के भी शिक्षामित्रों के जल्द समायोजना की मांग शासन से की। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष सोमप्रकाश मिश्र, राजेश शुक्ला, नागेश्वर सिंह, संगीता देवी, सुमन देवी, अनीता सिंह, मीना सिंह, दिनेश पाठक, गोपालकृष्ण अवस्थी, विमल सिंह, शिवकुमार, उदय सिंह, राजेश कुमार तिवारी, अखिलेश कुमार, सीमा पांडेय, माधुरी ओझा, अनिल त्रिपाठी, हेमलता त्रिपाठी, दिनेश कुमार, रामबाबू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें