फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने बीएसए के खिलाफ खोला मोर्चा

Sat, 02 Apr 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटैया में तैनात एक सहायक अध्यापक ने बीएसए के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उसने बीएसए और एबीएसए पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नेवादा ब्लॉक पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटैया में मोहम्मद मोगीस सिद्दीकी बतौर सहायक अध्यापक तैनात हैं। अध्यापक का कहना है कि 17 दिसंबर 2015 को उसे बीएसए ने सिर्फ इसलिए निलंबित कर दिया था। क्योंकि वह पंचायत चुनाव की ड्यूटी में कुछ देर से पहुंचा था। जबकि कई ऐसे अध्यापकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जो ड्यूटी से गैरहाजिर थे। बताया कि आरोप पत्र मिलने के बाद उसने सात जनवरी 2016 को अपना स्पष्टीकरण खंड शिक्षा अधिकारी मंझनपुर को दिया था। इसके बाद उसे घर से 50 किलोमीटर दूर पूर्व माध्यमिक विद्यालय टेंवा मंझनपुर से संबद्ध कर दिया गया। जीवन निर्वाह भत्ता भी नहीं दिया जा रहा है। सहायक शिक्षक ने बीएसए और एबीएसए पर जानबूझकर प्रताड़ित करने का इल्जाम लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायतीपत्र भेजा है। मामले में बीएसए अशोक कुमार सिंह यादव का कहना है कि शिक्षक को चुनाव ड्यूटी नहीं करने के आरोप में निलंबित किया गया है। इसके बाद भी उसकी कार्यशैली में सुधार नहीं आ रहा। बीएसए ने बताया कि कार्यशैली में सुधार नहीं होने पर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें