फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य चार हजार, 965 बुजुर्ग पहुंचे टीका लगवाने

विज्ञापन
Target four thousand, 965 elderly arrived to get vaccinated - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की तमाम प्रयासों के बावजूद दोआबा के वरिष्ठ नागरिक कोरोना का टीका लगवाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। सोमवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय समेत नौ केंद्रों पर आयोजित टीकाकरण सत्र में सिर्फ 965 बुजुर्ग ही वैक्सीन की लगवाने पहुंचे। जबकि, शासन ने चार हजार वरिष्ठ नागरिकों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए सोमवार को अब तक का सबसे बड़ा टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया था। संयुक्त जिला चिकित्सालय मंझनपुर के साथ ही आठों ब्लॉक मुख्यालयों पर संचालित सीएचसी एवं पीएचसी में 25 सत्र आयोजित किए गए।
शासन की ओर से चार हजार वरिष्ठ नागरिकों को टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी ताकत झोंक दी थी। प्रत्येक आशा, एएनएम एवं सुपरवाइजरों के लिए लक्ष्य तय कर दिया गया था। इसके बाद भी अपेक्षित सफलता नहीं मिली। तमाम मशक्कत के बावजूद किसी भी केंद्र पर टीका लगवाने के लिए भीड़ नहीं दिखी।
विज्ञापन

सुबह से शाम तक यदा-कदा ही बुजुर्ग वैक्सीन की खुराक लगवाने पहुंचे। सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि शाम पांच बजे तक सभी केंद्रों पर केवल 965 बुजुर्गों का ही टीकाकरण किया जा सका है।
जिला अस्पताल में हफ्ते में छह दिन लगेगा मुफ्त टीका
टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए अब संयुक्त जिला चिकित्सालय में अब रविवार को छोड़कर बाकी के सभी दिनों में मुफ्त टीका लगाया जाएगा। जबकि ब्लॉक मुख्यालयों पर संचालित सीएचसी एवं पीएचसी में हफ्ते के तीन दिन सोमवार, बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को वैक्सीन लगाई जाएगी। सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि आगामी बृहस्पतिवार महाशिवरात्रि के कारण टीकाकरण नहीं किया जाएगा।

Target four thousand, 965 elderly arrived to get vaccinated- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें