फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सड़क हादसे में जख्मी टैंकर चालक ने दम तोड़ा

Tue, 12 Mar 2024 09:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में जख्मी टैंकर चालक ने दम तोड़ा
विज्ञापन

- प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में चल जा रहा था इलाज
फोटो-08 और 09
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। चरवा कोतवाली के बबुरा मोड़ के पास पखवाड़े भर पहले सड़क हादसे में जख्मी टैंकर चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसका इलाज प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन

फतेहपुर सहावपुर गांव निवासी अवध बिहारी पाल (34) टैंकर चालक था। वह प्रयागराज के झलवा निवासी एक व्यक्ति का टैंकर चलाता था। 25 फरवरी को अवध बिहारी चरवा के काजू गांव निवासी राजमन पाल के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। वापस लौटते वक्त चरवा कोतवाली के बबुरा मोड़ के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अवध बिहारी को गंभीर चोट आई। परिजन इलाज के लिए उसे एसआरएन अस्पताल प्रयागराज ले गए। वहा इलाज के दौरान सोमवार सुबह अवध बिहारी की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें