करारी (ब्यूरो)। रिजवी स्प्रिंग फील्ड कालेज करारी में हो रही इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता टैगोर हाउस ने जीत ली है। बृहस्पतिवार को खेले गए फाइनल मैच में उसने शिवाजी हाउस को 41 रनों से हराया।
विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को रिजवी स्प्रिंग फील्ड की प्रधानाचार्य ने पुरस्कृत किया। करारी स्थित रिजवी स्प्रिंग फील्ड स्कूल में हो रही इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को टैगोर और शिवाजी हाउस के बीच खेला गया। 20 ओवर के निर्धारित इस मैच में टास जीतकर टैगोर हाउस के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टैगौर हाउस की पूरी टीम 19.2 ओवर ने 118 रन बनाकर आउट हो गई। इसमें मुंतजिर ने सर्वाधिक 36 रनों का योगदान दिया, जबकि लोकेश पांडेय ने 26 रन बनाए।
शिवाजी टीम की ओर से मोहम्मद अफजल सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने पांच खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। उधर, जीत के लिए 120 गेंदों में 119 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी शिवाजी हाउस की पूरी टीम 13 वें ओवर में 76 रनों पर ढेर हो गई। इस तरह से यह प्रतियोगिता टैगोर हाउस ने 41 रनों से जीत ली। मुंतजिर को मैन आफ द मैच और मैन आफ द सीरिज चुना गया।