फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैगोर और शिवाजी हाउस में होगी भिड़ंत

Fri, 28 Nov 2014 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी। रिजवी कालेज में चल रही इंटर स्कूल रिजवी हाकी प्रीमियर लीग के बालक वर्ग में टैगोर और शिवाजी हाउस के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। वहीं बालिका वर्ग मेें रमन और अशोका हाउस की टीम फाइनल में पहुंची है। फाइनल मैच 29 नवंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन

    करारी कालेज में इंटर स्कूल रिजवी हॉकी प्रीमियर लीग 2014 का आयोजन चल रहा है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को बालक वर्ग में पहला मैच रमन हाउस और टैगोर हाउस के बीच खेला गया। यह मैच दो-दो गोल से टाई हो गया। वहीं दूसरे मैच शिवाजी और अशोका हाउस के बीच खेला गया।
जिसे शिवाजी हाउस की टीम ने 7-1 से जीता। इस जीत के साथ ही शिवाजी हाउस की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। जहां उसकी भिड़ंत अंकों के आधार पर फाइनल में पहुंची दूसरी टीम टैगोर हाउस से होगी। इसी तरह से बालिका वर्ग में पहला मैच टैगोर हाउस और रमन हाउस के बीच हुआ।
विज्ञापन

रमन हाउस ने यह मैच 2-0 से जीता। इसी के साथ रमन हाउस की टीम फाइनल में प्रवेश कर गई। दूसरा मैच अशोका हाउस और शिवाजी हाउस के बीच हुआ। गोल रहित इस मैच के बाद अंकों के आधार पर अशोका हाउस की टीम फाइनल में पहुंच गइ। जहां 29 नवंबर को उसकी टक्कर रमन हाउस से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें