फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: इंजन फेल होने से घंटे भर बिदनपुर में खड़ी रही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस

Sat, 11 Nov 2023 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्यानपुर। जयनगर से नई दिल्ली जाने वाली 12561 अप स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस का इंजन शुक्रवार सुबह फेल हो गया। भरवारी रेलवे स्टेशन के समीप चालक को इंजन में खराबी की जानकारी हुई। उसने विभाग के अफसरों को सूचना दी। तकनीकी खामी सही नहीं होने पर ट्रेन को बिदनपुर रेलवे स्टेशन में रोकना पड़ा। घंटे भर बाद प्रयागराज से आए दूसरे इंजन से ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन



प्रयागराज से सुबह लगभग 8.15 बजे ट्रेन कानपुर की तरफ रवाना हुई थी। भरवारी रेलवे स्टेशन पार करने के बाद चालक को इंजन में खराबी की जानकारी हुई। चालक ने रेल विभाग के अफसरों को सूचना दी। इसके बाद खराबी बढ़ती गई तो उसने कंट्रोल से ट्रेन को बिदनपुर स्टेशन पर रोकने को कहा गया। सुबह 8.45 बजे ट्रेन को बिदनपुर रेलवे स्टेशन में रोका गया। करीब घंटे भर बाद प्रयागराज से आए दूसरे इंजन को लगाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। रेलवे के जन संपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि ट्रेन को लूप लाइन में खड़ा किया गया था। इस दौरान दूसरी ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें