पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के धवाड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय बबलू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहर खिलाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के धवाड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय बबलू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहर खिलाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बताया गया कि बबलू की शादी 25 फरवरी 2026 को सैदनपुर गांव में हुई थी। रक्षाबंधन पर उसकी पत्नी मायके गई थी। आरोप है कि इसके बाद वह ससुराल लौटने से इनकार करने लगी। पत्नी को बुलाने बबलू सैदनपुर पहुंचा, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी तबीयत बिगड़ गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।