फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आशंका...जनरेटर की चिंगारी से लगी आग, चंद सेकेंड में धधक उठा टोल प्लाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज टोल प्लाजा अग्निकांड में गैस रिसाव के बाद आग लगने वजह तलाशी जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि टोल प्लाजा पर चल रहे जनरेटर के साइलेंसर से निकली चिंगारी से आग लगी।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के हादसे के समय इंडियन गैस का एलपीजी कैप्सूल टैंकर टोल प्लाजा पर पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शी राहगीर दिनेश बताते हैं कि टैंकर पहले डिवाइडर से टकराया, जिससे उसका वॉल्व निकल गया और तेजी से गैस का रिसाव शुरू हो गया। कुछ ही मिनटों में टोल प्लाजा परिसर और आसपास के क्षेत्र में गैस फैल गई। उस समय टोल परिसर में कई वाहन खड़े थे। कुछ चालक अपने नंबर का इंतजार कर रहे थे।
सूत्रों के मुताबिक, टैंकर से करीब 20 मीटर दूर टोल प्लाजा का जनरेटर लगातार चल रहा था। बताया जा रहा है कि जनरेटर के साइलेंसर से बीच-बीच में चिंगारियां निकल रही थीं। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं चिंगारियों के संपर्क में आते ही गैस ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरा टोल प्लाजा आग के गोले में तब्दील हो गया। हालांकि, पुलिस और संबंधित विभाग अभी घटना के कारणों की तकनीकी जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारण की पुष्टि की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें