फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद में घुसने का प्रयास कर रहा संदिग्ध धराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मस्जिद में घुसने का प्रयास कर रहा संदिग्ध दबोचा गया
विज्ञापन

काठगांव में पकड़ा गया जमाती जलसे में नहीं हुआ था शामिल, रिपोर्ट निगेटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर/अजुहा। कोखराज कोतवाली पुलिस ने मंगलवार सुबह टेढ़ीमोड़ गांव स्थित मस्जिद में घुसने का प्रयास कर रहे एक संदिग्ध को धर दबोचा। उसे क्वारंटीन कराकर खून का नमूना लैब भेज दिया गया है। उधरए काठगांव से पकड़े गए तब्लीगी जमात के जमाती की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। स्पष्ट हो गया है कि वह निजामुद्दीन मरकज के जलसे में नहीं शामिल हुआ था। इसके अलावा अजुहा कस्बे से भी एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस ने क्वारंटीन करा दिया।
विज्ञापन

कोखराज पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि एक करीब 45 वर्षीय एक संदिग्ध टेढ़ीमोड़ में घूम रहा है। खबर मिलते ही टेढ़ीमोड़ चौकी प्रभारी राजीव नारायण सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने संदिग्ध को धर दबोचा। पूछताछ में उसने बताया कि वह रीवां का रहने वाला है। वहां से पैदल चलकर आया है और दिल्ली जाना चाहता है। चौकी प्रभारी का कहना है कि इस व्?यक्ति की बातें भी संदिग्ध लगीं। वे मस्जिद में घुसने का प्रयास कर रहा था। फिलहाल मेडिकल टीम बुलाकर उसको जिला अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया है। खून की जांच के लिए नमूना प्रयोगशाला भेजा गया है। एसपी अभिनंदन का कहना है कि संदिग्ध का मोबाइल जब्त कर नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। जिसके बाद स्थिति साफ हो जाएगी। जांच रिपोर्ट निगेटिव आई तो भी 14 दिन क्वारंटीन में रखने के बाद उसे छोड़ा नहीं जाएगा। जांच पूरी होने के बाद ही घर जाने दिया जाएगा। वहींए दूसरी ओर पिपरी पुलिस ने रविवार सुबह काठगांव से एक तब्लीगी जमात के जमाती को पकड़ा था। उसकी भी कॉल डिटेल खंगाली गई। जिसके बाद साफ हो गया कि वह दिल्ली स्थित निजामुद्दीन मरकज के जलसे में नहीं शामिल हुआ था। जमाती की रिपोर्ट भी मंगलवार को निगेटिव आ गई है। वहीं दूसरी ओर अजुहा चौकी इंचार्ज विजय कुशवाहा ने भी कस्बे से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर क्वारंटीन करा दिया है। वहीं लोगों का कहना है कि लॉकडाउन में घरों से बाहर नहीं निकलें। साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें