फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सहायता समूह की सुशीला ने खोली किराने की दुकान, बनीं आत्मनिर्भर

विज्ञापन
नरसिंहपुर कछुआ की सुशीला देवी स्वयं सहायता समूह की मदद से किराने का दुकान चलाती हैं
विज्ञापन
विकासखंड के नरसिंहपुर कछुआ गांव की सुशीला देवी ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। वह वर्ष 2019 में मां वैष्णो स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं और वर्तमान में समूह की अध्यक्ष भी हैं। समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने सीसीएल के माध्यम से ऋण प्राप्त कर गांव में किराने की दुकान खोली है।
विज्ञापन

सुशीला देवी बताती हैं कि पहले परिवार की आय सीमित थी, जिससे घर खर्च चलाने में कठिनाई होती थी। लेकिन, स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें आर्थिक सहयोग और मार्गदर्शन मिला। ऋण लेकर दुकान खोली जिससे अच्छी आमदनी हो रही है।
दुकान के संचालन में पति मिश्रीलाल और बेटे संदीप भी बराबर सहयोग करते हैं। सुशीला देवी का कहना है कि समूह से जुड़ने के बाद न केवल उनकी आमदनी बढ़ी है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें