फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सिर पर भारी चीज की चोट से हुई थी सूरज की मौत, पोस्टमार्टम में पुष्टि

Fri, 05 Dec 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद भाई रामधनी व परिवार के अन्य लोग- संवाद
विज्ञापन
करारी थाना क्षेत्र में नहर के पास बुधवार सुबह मिले सूरज कौल (26) की मौत सिर पर भारी चीज से हमले की चोट को वजह से हुई थी। इस बात की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। इससे पहले सड़क हादसे से मौत की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन सिर पर लगा गहरा चोट हत्या की ओर इशारा कर रहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सूरज के बड़े भाई रामधनी कौल ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनकी शिकायत के बावजूद संदिग्ध व्यक्तियों को छोड़ दिया और उनके परिजनों को थाने में बैठाया गया। उनका कहना है कि सूरज की गर्दन और सीने पर काले निशान देखे गए। रामधनी ने आरोप लगाए कि कि भाई की गर्दन दबाकर और सिर, सीने में भारी सामान से हमला कर हत्या की गई है।

वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव को एंबुलेंस से सूरज के पैतृक गांव भस्मा (रीवा, मध्य प्रदेश) ले जाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाना है।

इस मामले पर मंझनपुर इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगे की जांच की जाएंगी। परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनकी तलाश में टीम दबिश लगातार दे रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें