फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायूस चेहरों पर बिखरी मुस्कान

Wed, 23 Aug 2017 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध के फैसले का मंगलवार को घर-घर स्वागत हुआ। क्या हिंदू और क्या मुसलमान, सभी इस फैसले से राजी हैं। सबसे ज्यादा खुशी उनके चेहरे पर दिखी जो तीन तलाक के कहर से पीड़ित हैं। उनकी आंख में आंसू तो थे लेकिन चेहरे पर दिली खुशी साफ झलक रही थी। हालांकि मौलानाओं में आपसी सामंजस्य नहीं दिखा। किसी ने इसे बेहतरीन फैसला बताया तो किसी ने कानून बनाने में धर्मगुरुओं की राय जानने की बात कही।
विज्ञापन


तीन तलाक को सुप्रीमकोर्ट ने प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही इस पर कानून बनाने के लिए संसद को प्रस्ताव रखने को कहा है। टीवी चैनल व सोशल मीडिया पर जैसे ही यह न्यूज छाई महिलाओं के चेहरे खिल गए। घर-घर इस फैसले का स्वागत हुआ। वे चेहरे भी खुशी से रो पडे़ जो तीन तलाक का दंश झेल रहे हैं। करारी, मंझनपुर, सैयदसरांवा, महगांव, परास समेत तमाम मुस्लिम आबादी बाहुल्य वाले गांवों का माहौल बदला था। महिलाओं के दिल से तलाक के खौफ में जीने का डर निकल चुका था। वहीं मौलानाओं में इस फैसले को लेकर तालमेल नहीं दिखा। मौलानाओं की अलग-अलग राय रही। उन्होंने सुप्रीमकोर्ट के फैसले पर रजामंदी तो जाहिर की लेकिन अपनी शर्तें भी जरूर रखीं।

 
‘वे सुप्रीम कोर्ट का फैसला मानते हैं, लेकिन संसद में जो कानून पास होना है इसमें मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य जरूर रखे जाएं और उनकी राय जरूर ली जाए। इसके बाद ही कानून बनाया जाए।’
विज्ञापन

मौलाना हाफिज आरिफ (चायल)

  ‘खुले दिल से इस फैसले का स्वागत है। काफी दिनों से तीन तलाक का विरोध हो रहा था। इसका लोग बेजा इस्तेमाल करने लगे थे। यह हमारे धर्म के खिलाफ भी था। कानून बनने से अब तलाक का खौफ महिलाओं में नहीं रहेगा।’
विज्ञापन

हाफिज तसौव्वर हुसैन (चायल)

 सुप्रीम कोर्ट की बात सही है, लेकिन शरियत के कानून में दखलंदाजी भी नहीं होनी चाहिए। कानून बनाते समय इसका ख्याल रखा जाए, नहीं तो विरोध होगा।
मौलाना हाफिज अब्दुल कलाम कुरैशी (करारी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें