फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सर्द हवाओं पर धूप का पहरा, राहत

Mon, 29 Jan 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को लगातार तीसरे दिन धूप निकलने पर सर्दियों से मुरझाए चेहरों पर रौनक दिख रही है। सर्द हवाओं पर धूप का पहरा रहा और सर्दी से लोगों को राहत मिली। रविवार को काफी लोग पार्कों और छतों पर नजर आए। हालांकि, सुबह कोहरा रहा, लेकिन नौ बजे तक छंट गया था। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले दिनों में धूप निकलेगी और ठंड से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


रविवार को बाजारों में पहले ज्यादा लोग खरीददारी को पहुंचे। कुछ लोग यूं ही निकले। धूप निकलने के कारण ही छुट्टी के दिन भी लोग बाहर निकले और जरूरी काम निपटाए। मंझनपुर और भरवारी से कुछ लोग माघ मेला क्षेत्र में कल्पवास कर रहे अपनों के पास जाने के लिए निकले।
रविवार को अधिकतम तापमान अधिकतम तापमान 23.6 और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वातावरण एवं समुद्री विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डा. शैलेंद्र राय का कहना है कि दिन का तापमान जैसे-जैसे बढ़ेगा, सर्द हवाएं कम होंगी, कोहरा भी घटेगा। रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंचते ही ठंड कम होने लगेगी। फिलहाल दो से तीन दिन में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बादलों की आवाजाही संग बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन



इनसेट

सावधानी भी जरूरी



स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय के फिजीशियन डॉ. मनोज माथुर का कहना है कि मौसम में बदलाव की शुरूआत हो चुकी है। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ रहा है। ऐसे मौसम में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। लोगों को चाहिए कि वह ठंडे और गर्म से बचें। ठंडी पेय व खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। सुबह और शाम के समय ज्यादा ठंड से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें