फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एसआरएन अस्पताल में 10 सेमी ट्यूमर का हुआ सफल ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में प्रतापगढ़ की 36 वर्षीय महिला को लकवे से राहत मिली है। डॉक्टरों ने रीढ़ की नस से 10 सेंटीमीटर लंबा ट्यूमर माइक्रोस्कोपिक तकनीक से ऑपरेशन कर निकाला है।
विज्ञापन

महिला के दोनों पैर काम नहीं कर रहे थे। चलना-फिरना बंद हो गया था। उनका एक साल पहले मुंबई में ऑपरेशन हुआ लेकिन लाभ नहीं मिला। न्यूरोसर्जरी विभाग में परामर्श के बाद एमआरआई में रीढ़ की नस के मध्यभाग में ट्यूमर पाया गया।
ऑपरेशन के बाद महिला के पैरों में ताकत और स्पर्श महसूस हुआ। एक हफ्ते पहले हुए ऑपरेशन के बाद महिला के पैरों में ताकत आ गई। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन

इस सर्जरी को न्यूरोसर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. पंकज गुप्ता, डॉ. यतीश जोशी और डॉ. अर्पित पाठक ने किया। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. राजीव गौतम और उनकी टीम शामिल रही। स्टाफ नर्स रेनू और सुष्मिता ने भी सहयोग किया।
ऑपरेशन के 48 घंटे बाद मिली युवक को छुट्टी : कमर और दाहिने पैर में दर्द से परेशान 28 वर्षीय युवक का न्यूरोसर्जरी विभाग में माइक्रो एंडोस्कोपी तकनीकी से स्पाइन का सफल ऑपरेशन किया गया। मात्र ढाई मीटर का चीरा लगाकर युवक की सर्जरी हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें