फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जीव विज्ञान में अच्छे अंक पाने के लिए करें बिंदुवार पढ़ाई

Tue, 17 Feb 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सुशील कुमार पटेल, शिक्षक, जीव विज्ञान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में जीव विज्ञान विषय को लेकर परीक्षार्थियों में घबराहट देखने को मिलती है, लेकिन छात्रों को निर्धारित सिलेबस को बिंदुवार पढ़ने से अच्छे नंबर आना तय माना जाता है। ये बातें नगर स्थित श्रीहुबलाल इंटरमीडिएट कॉलेज में जीव विज्ञान के शिक्षक सुशील कुमार पटेल ने कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी छात्रों को निर्धारित सिलेबस के आधार पर अपनी तैयारी करनी चाहिए। अच्छे अंक पाने के लिए एनसीईआरटी किताबों का चयन करें और बिंदुवार पढ़ाई करें। परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर ज्यादा लंबे न लिखे, बिंदुवार लिखे और चित्रों पर विशेष ध्यान दें। जहां जरूरी हो वहां पर चित्र अवश्य बनाएं व चित्रों का नामांकन जरूर करें।
विज्ञापन


याद रखने वाले बिंदु
- आनुवांशिक और विकास - यह सबसे अधिक अंक वाले विषयों में से एक है।
- प्रजनन - पुष्पीय पौधों में लैंगिक प्रजनन और मानव जनन।
- जीव विज्ञान और मानव कल्याण - मानव स्वास्थ्य,रोग रोग प्रतिरक्षा और सूक्ष्म जीव।
- जैव प्रौद्योगिकी - इसके सिद्धांत और अनुप्रयोग।
जैव विकास - जीवों का विकास, लाइमार्क, डार्विन, जीवन की उत्पत्ति ।

महत्वपूर्ण टिप्स
- पिछले पांच वर्षों के प्रश्नपत्रों को यूपी बोर्ड की बेवसाइट से डाउनलोड कर हल करें।
- प्रश्नपत्र को दोनों माध्यम हिंदी व अंग्रेजी में पढ़े।
- प्रश्नों में पूछे गए उत्तर बिंदुवार व सुंदर लिखें।
- प्रश्नों के उत्तर देते समय टाइम मैनेजमेंट जरूर करें जिससे किसी प्रश्न का उत्तर न छूटने पाए।
- सभी विषयों को ध्यान में रखकर पढ़ाई करे, प्रश्न में पूछे गए चित्रों को नामांकित जरूर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें