फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियों से अंग्रेजी बोलना सीखेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेडियो से अंग्रेजी बोलना सीखेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के साथ ही अन्य विद्यालयों में एक सितंबर से चलेगी क्लास
मंझनपुर। परिषदीय स्कूल के बच्चे अब रेडियो से अंग्रजी सीखेंगे। ‘आओ अंग्रेजी सीखें’ कार्यक्रम के तहत स्कूलों में विशेष प्रसारण होगा। इससे पंद्रह मिनट की अंग्रेजी की क्लास लगेगी।
विज्ञापन

सत्र 2019-20 में बच्चों को रोचक ढंग से अंग्रेजी सिखाने के लिए यूनीसेफ व लर्निंग रिसोर्सेज पुणे के सहयोग से आओ अंग्रेजी सीखें रेडियो कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। ऑल इंडिया रेडियो द्वारा 120 एपीसोड का प्रसारण एक सितंबर 2019 से शुरू होगा। प्रसारण सुबह 11 बजे से सवा 11 बजे तक किया जाएगा। यह कार्यक्रम सभी जूनियर हाईस्कूल व कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा सातवीं के बच्चों के लिए संचालित होगा। राज्य परियोजना निदेशक ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में पत्र लिखकर अधिक से अधिक बच्चों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए हैं। जिसमें यह साफ किया गया है कि इस कार्यक्रम को प्रभावी रूप से सभी बच्चों तक पहुंचाने के लिए पूर्व में इसकी तैयारी कर ली जाए। कार्यक्रम का फोकस सातवीं के बच्चों पर होगा, लेकिन अन्य कक्षा के बच्चे भी इसका लाभ उठा सकते हैं। इस बात पर विशेष जोर दिया गया है कि कार्यक्रम सिर्फ सुनने और बोलने का है। इसलिए कार्यक्रम के दौरान रेडियो प्रसारण में दिए जा रहे निर्देशों के अनुपालन में बच्चे केवल सुनने एवं बोलने संबंधी गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। बीएसए अरविंद कुमार ने बताया कि सरकारी स्कूल के बच्चों को रोचक ढंग से अंग्रेजी सिखाने के लिए यह पहल की गई है। इसके सफल संचालन की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें