फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अव्यवस्था से नाराज छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
नेवादा ब्लाॅक परिसर में प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठे शिवाजी इंटर कालेज के छात्र छात्रा। संवाद
विज्ञापन
शिवाजी इंटर कालेज नेवादा के छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार को कालेज में अव्यवस्थाओं, ज्यादा फीस वसूली से नाराज होकर कालेज में दो घंटे तक प्रदर्शन और नारेबाजी की। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची चायल एसडीएम प्रेरणा गौतम के समझाने बुझाने और समस्याओं के जल्द निस्तारण के आश्वासन के बाद आक्रोशित छात्र छात्राओं ने प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे छात्र छात्राओं ने आरोप लगाया कि विद्यालय में निर्धारित शुल्क से ज्यादा फीस वसूली की जा रही है। शौचालय में गंदगी फैली हुई है,कभी साफ सफाई नहीं होती। विद्यालय में शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है, टंकी की सफाई नहीं होने से बच्चे गंदा पानी पीने के लिए विवश हैं। कक्षाओं के भवन जर्जर हैं, बरसात में छत से पानी टपकता रहता है, प्लास्टर भी टूटकर गिरता है।
विद्यालय में प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष की भी पर्याप्त सुविधा नहीं है। खेल सामग्री के नाम पर बच्चों से शुल्क वसूला जाता है, लेकिन सामान मुहैया नहीं है। इसके साथ ही नियमित कक्षाओं के न चलने का आरोप भी बच्चों ने लगाया। समस्याओं से नाराज होकर छात्र-छात्राएं पढ़ाई छोड़कर सुबह 10 बजे ब्लाॅक कार्यालय पर जुट गए और खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

ब्लाॅक कार्यालय के अधिकारियों से प्रदर्शन की सूचना पाकर एक घंटे बाद चायल एसडीएम प्रेरणा गौतम मौके पर पहुंची। वह किसी तरह बच्चों को समझा-बुझाकर विद्यालय ले गईं। बच्चों ने अपनी सभी मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और उन्हें चेताया कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो वह दोबारा इससे बड़ा आंदोलन करने को विवश होंगे। एसडीएम प्रेरणा गौतम ने कहा कि छात्र-छात्राओं की ओर से विद्यालय की व्यवस्थाओं और फीस समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया है। शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लेकर नियमानुसार जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी कमियां सामने आएंगी, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

नेवादा ब्लाॅक परिसर में प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठे शिवाजी इंटर कालेज के छात्र छात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें