फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने सीखी जनगणना की बारीकियां

Fri, 23 Jan 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। जनगणना सप्ताह के मौके पर बृहस्पतिवार को हूबलाल इंटर कालेज भरवारी में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को जनगणना किए जाने के तौर-तरीकों की जानकारी दी गई। उनसे जनगणना संबंधी सवाल भी पूछे गए। सही जवाब देने वाले छात्र-छात्राओं को ईनाम भी दिया गया।
विज्ञापन


जनगणना विषय पर जानकारी देने के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षक चंद्रभूषण पांडेय ने छात्र-छात्राओं को बताया कि इसी गिनती के आधार पर देश की आर्थिक, सामाजिक स्थिति की जानकारी सरकार को होती है। उन्होंने जनगणना के तौर-तरीकों की बच्चों को जानकारी दी। बताया कि कैसे सरकारी कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों से जानकारियां हासिल करते हैं।

छात्र-छात्राओं को आर्थिक-सामाजिक जनगणना की भी जानकारी दी गई। इसके बाद लड़के-लड़कियों से जनगणना से संबंधित सवाल भी पूछे गए। सही जवाब देने वाले बच्चों को स्कूल की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य रशीद अहमद खां, राम सजीवन गुप्त, जीवनलाल चौधरी, अमरनाथ शर्मा, संतोष कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें