फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: छात्र का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
मृतक निर्भय में की फाइल फोटो
विज्ञापन
संदीपनघाट थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में रविवार सुबह 22 वर्षीय प्रतियोगी छात्र का फंदे से लटका शव मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुजाहिदपुर निवासी निर्भय सिंह 22 पुत्र दिवंगत राम सुरेमन का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। यह देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल में ले गए। चिकित्सकों ने इलाज से मना कर दिया। इसके बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने निर्भय को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई जगदीश प्रताप सिंह ने बताया कि निर्भय पिछले करीब छह महीने से मानसिक परेशानी से जूझ रहा था। उसका प्रयागराज के निजी अस्पताल के डॉक्टर से इलाज भी चल रहा था। करीब एक वर्ष पहले उसने बीफार्मा की पढ़ाई पूरी की थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। अचानक उसकी मौत से परिवार सदमे में है। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था।
वहीं सोशल मीडिया पर छात्र की तरफ से पोस्ट की गई एक कथित रूप से सुसाइड नोट भी वायरल है, जिसमें छात्र अपने मौत के जिम्मेदार अपने भाई व परिजनों को ठहराया है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल सुसाइड नोट की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नागेंद्र नागर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित सुसाइड नोट की भी जांच की जाएगी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें