फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जीतने वाली छात्रा सम्मानित

Tue, 17 Feb 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चैंपियन शिप जीतने वाली छात्रा का बीआरसी नेवादा में सम्मान कर - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम टेवां में आयोजित मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चैंपियनशिप जीतने वाली कंपोजिट विद्यालय कटैया की छात्रा को सोमवार को सम्मानित किया गया। बीईओ बृजेश कुमार सिंह और शिक्षक नेताओं ने छात्रा को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

13 फरवरी को टेवां स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। जिसमें जिले भर के परिषदीय विद्यालयों के छात्र और छात्रा शामिल हुए थे। प्रतियोगिता में नेवादा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय कटैया की कक्षा आठ की छात्रा अश्विता ने प्रतिभाग कर चैंपियनशिप जीत लिया।
सोमवार को बीईओ बृजेश कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने छात्रा के स्कूल कटैया पहुंचकर उसे पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान ब्लाॅक के व्यायाम शिक्षक शकीलउद्दीन, प्रधानाध्यापक सत्यप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें