फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को दिलाया संकल्प, निकाली प्रभात फेरी

Tue, 24 Jan 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए स्कूलों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम हो रहे हैं। सोमवार को विभिन्न कालेजों में छात्रों को संकल्प दिलाया गया। प्रभात फेरी निकाली गई। प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कराया गया। छात्रों ने मतदाताओं से आह्वान किया कि वह इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें ताकि लोकतंत्र मजबूत हो सके।
विज्ञापन


  डॉ. एएच रिजवी डिग्री कालेज करारी में सोमवार को प्राचार्य व प्रवक्ताओं ने छात्रों को शत-प्रतिशत मतदान करने व कराने का संकल्प दिलाया। प्राचार्य ने डॉ. आईए आजमी ने छात्रों से कहा कि शत-प्रतिशत मतदान जब होगा, तभी एक साफ सुथरी सरकार मिलेगी। इस मौके पर डॉ. एएससी द्विवेदी, डॉ. मुकुंद देव द्विवेदी, डॉ. कै. अबू तलहा अंसारी आदि लोग रहे। सिराथू के विट्ठल भाई पटेल शिक्षा सदन इंटरमीडिएट कालेज उदहिन खुर्द में केपी सिंह, बाबू लाल व शिव चन्द्र की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। जन जन को बूथ तक पहुंचाने संबंधी नारे लगाते हुए रैली उदहिन बाजार के गलियाें घूमी। इसी प्रकार महादेव प्रसाद मौर्य इंटर कालेज सेलरहा पश्चिम में प्रबंधक हरिश्चन्द्र मौर्य व प्रधानाचार्य प्रखर कुमार की अगुवाई में रैली निकाली गई। नारों की गूंज से सेलरहा गांव के मतदाताओं को जागरूक किया गया।

वहीं एएसबी कान्वेंट समदा के प्रबंधक रईश अहमद की अगुवाई में बच्चों ने तख्ती लिखे नारों के साथ रैली को समदा चौराहा सहित गांव में भ्रमण कराया। रैली के उपरांत बच्चों ने नाट्य प्रस्तुति कर मतदाताओं ने उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय मुलायमपुर में प्रधानाध्यापक अभिषेक सिंह और सहायक अध्यापक अनुराग सिंह की अगुवाई में बच्चों ने गांव में प्रभात फेरी का भ्रमण कराया। इसी प्रकार धर्मादेवी इंटर कालेज केन कनवार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने नुक्कड नाटक, गीत व भाषण पेश किया। प्रधानाचार्य राम किरण त्रिपाठी, रामहित त्रिपाठी, विनीता मिश्र, एडीओ पंचायत, ग्राम प्रधान कानेमई आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें