रजिस्टर चेक करती एक दिन की एसएचओ बनी छात्रा ईल्शी अग्रहरि। संवाद
साहब! मेरा पति नशे का आदी है। आए दिन मारपीट करता है। अक्सर बच्चे भूखा सो जाते हैं। यह बातें सोमवार को क्षेत्र की एक महिला ने रोते हुए करारी कोतवाली में शक्ति मिशन के तहत एक दिन के लिए एसएचओ बनी छात्रा ईल्शी अग्रहरि से बताई।
इसके बाद मीरापुर से आई गीता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए चौकी इंचार्ज अर्का महाबीर चौकी इंचार्ज रामबाबू को निर्देशित किया कि पीड़िता की मदद करें। इस मौके पर थाना प्रभारी सियाकांत चौरसिया, मिशन शक्ति की प्रभारी कंचन पठारिया, उप निरीक्षक अरुण सिंह, राजेश कुमार, चंद्र बली, महिला आरक्षी जागृति कश्यप,श्रेजल, अनीता राठौर आदि मौजूद रहे।