फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मां की फटकार के बाद घर से निकला छात्र लापता

Fri, 09 Oct 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के साढ़ों का पुरवा गांव में मां की फटकार के बाद कक्षा नौ का छात्र घर से लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साढ़ों का पुरवा गांव निवासी संतोष कुमार ने बुधवार को पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र आदित्य सिंह कक्षा नौ में पढ़ता है। 29 सितंबर को पढ़ाई के लिए उसकी मां ने उसे डांट-फटकार लगाई थी। इसके बाद आदित्य स्कूल बैग और आधार कार्ड लेकर घर से बिना बताए कहीं चला गया। देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें