फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने प्रेमी की पिटाई से नाराज होकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा ने प्रेमी की पिटाई से नाराज होकर दी जान
विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा। महेवाघाट इलाके में रविवार रात प्रेमी की पिटाई से क्षुब्ध होकर एक छात्रा ने जहर खा लिया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र की एक युवती बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बताया जाता है कि रविवार रात वह खेतों की ओर जाने के बहाने घर से निकली। वहां पहले से मौजूद प्रेमी संग बातें कर रही थी। परिजनों ने पकड़कर प्रेमी को पीट दिया। इससे क्षब्ध छात्रा ने घर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर इसकी जानकारी परिवार वालों को हुई तो उनके होश उड़ गए। परिजन गंभीर हालत में छात्रा को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए। इस दौरान रास्ते में उसकी सांसें टूट गईं। परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले में महेवाघाट कोतवाल अतुल कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें