फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायट प्रशासन के खिलाफ घरने पर बैठे डीएलएड प्रशिक्षु

विज्ञापन
student demonstration against diet - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मंझनपुर। डायट प्रशासन की लापरवाही से छात्रवृत्ति से वंचित हुए डीएलएड प्रशिक्षुओं ने गुरुवार से बेमियादी धरने की शुरूआत कर दी। बरसात में भीगने के बाद भी प्रशिक्षु धरने से उठने को राजी नहीं है। वह इससे पहले सांसद विनोद सोनकर से भी अपनी समस्या बता चुके हैं। गुरुवार को पहले दिन के धरने के बाद जिलाधिकारी को संबोधित अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

बीटीसी डीएलएड संयुक्त मोर्चा संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सीटू ने बताया कि डायट प्रशासन की चूक का खामियाजा सैकड़ों प्रशिक्षुओं को भुगतना पड़ सकता है। दरअसल जुलाई में अपडेट होने वाला मास्टर डाटा जिम्मेदार अपडेट नहीं करा पाए। अब मास्टर डाटा अपडेट न होने के बाद सैकड़ों प्रशिक्षुओं का छात्रवृत्ति से वंचित होना पड़ रहा है। गौरतलब है कि छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख 10 अक्टूबर तय कर दी गई, इधर जिले में 2017-2018-2019 बैच के तकरीबन 550 प्रशिक्षु छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पाए। इसी वजह से धरना दिया जा रहा है। डायट की चूक का खामियाजा प्रशिक्षु क्यों भुगते। इसका कोई जिम्मेदार सही जवाब नहीं दे रहा है। इस मौके पर अनंत प्रताप सिंह, अंकित पटेल,नजमुद्दीन सिद्धकी, शुभम सिंह, रावेंद्र कुमार, पुनीत गुप्ता, सुधाकर सिंह, यश भटनागर, अनिल कुमार, अतुल केसरी ,जीतू यादव, प्रणव रजनीश सिंह, सुजीत सिंह, बरखा सिंह, भावना, पूजा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें