मांगों को लेकर तीसरे दिन भी होमगार्ड हड़ताल पर रहे। मगर होमगार्डों को मनाने के लिए प्रशासन का कोई अफसर नहीं पहुंचा। इससे नाराज होमगार्डों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन करने का एलान किया है।
होमगार्ड के जवानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर हड़ताल करने का रास्ता अपना लिया है। जिले भर के होमगार्ड के जवान एक अगस्त से सात अगस्त तक के लिए मंझनपुर के डायट मैदान में हड़ताल कर क्रमिक अनशन पर बैठ गए है। उन्हाेंने वेतन बढ़ोत्तरी, नियमितिकरण आदि मांगों को लेकर नाराजगी जताई है। हड़ताल का बुधवार को तीसरा दिन था। होमगार्डों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी उनका धरना जारी रहेगा।
उनका कहना है कि प्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल से होमगार्डों को नियमित करने का आदेश पारित भी किया था लेकिन 3 माह बीत जाने के बाद भी उन्हें नियमित नही किया गया है। धरने में मुख्य रूप से छविनाथ यादव, उमेश कु मार, अर्जुन सिंह, राकेश तिवारी, दशरथ लाल, लल्लू प्रसाद, नारेद्र उपाध्याय, नागेंद्र तिवारी, राम नाथ आदि होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।