फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस और अवैध पटाखे मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई : एफएसओ

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली का त्योहार आते ही पटाखों की बिक्री जोरों पर है। इसी के मद्देनजर अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा मानकों की जांच के लिए जिलेभर में पटाखा दुकानों का निरीक्षण अभियान शुरू कर दिया है। विभाग की टीम रोजाना थोक और फुटकर दुकानों की जांच कर रही है और सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और कर्मियों को प्रशिक्षण देने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को एफएसओ अशोक यादव अपनी टीम के साथ करारी और मंझनपुर में पहुंचे। उन्होंने स्थायी व अस्थायी दुकानों का निरीक्षण किया और पटाखा विक्रेताओं से सुरक्षा मानकों, लाइसेंस की वैधता व भंडारण व्यवस्था की जानकारी ली। एफएसओ ने दुकानदारों को बिना लाइसेंस पटाखे बेचने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी और कहा कि केवल कंपनी मेड पटाखे ही बिक्री के लिए रखें, अवैध या स्थानीय स्तर पर बने पटाखों की बिक्री प्रतिबंधित है।
उन्होंने निर्देश दिया कि हर दुकान पर अग्निशमन यंत्र, बालू की बाल्टी, पानी की व्यवस्था और अन्य सुरक्षा उपाय अनिवार्य रूप से मौजूद हों। दुकानदारों को यह भी समझाया गया कि भीड़ या आग लगने की स्थिति में दमकल को तुरंत सूचना दें। एफएसओ ने बताया कि जिले में 18 स्थायी व करीब 200 अस्थायी दुकानें संचालित हैं, जो 14 स्थानों पर स्थापित की गई हैं। अब तक निरीक्षण के दौरान सभी थोक दुकानों में कंपनी के वैध पटाखे मिले हैं।
विज्ञापन

टीम ने दुकानदारों और कर्मियों को आग से बचाव और प्राथमिक उपचार के तरीके भी बताए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता यह है कि दीपावली सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। उत्सव मनाएं लेकिन सुरक्षा से समझौता न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें