स्थानीय बस डिपो लंबे से अंधेरे में डूबा हुआ है। परिसर में लगे हाईमास्ट खराब हैं। वहीं, ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें भी बंद हैं, ऐसे में रात के समय यात्रियों को काफी परेशानी होती है।
बस डिपो में शनिवार की रात मौजूद यात्रियों ने बताया कि पर्याप्त रोशनी न होने से डिपो में अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे असुरक्षा महसूस होती है।
देर रात बस पकड़ने वाले यात्रियों, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। कई यात्रियों ने बताया कि अंधेरे के कारण बसों की पहचान करने में भी परेशानी होती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईमास्ट खराब होने की शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक लाइट की मरम्मत नहीं कराई गई। सफर करने वाले शुभम, पीयूष शर्मा ने परिवहन विभाग से हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइटों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।