फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के बाद लगने लगी स्ट्रीट लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी ब्लॉक के म्योहर ग्राम पंचायत के प्रधान व सचिव पर बिना स्ट्रीट लाइट लगाए ही रुपये निकालने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने डीएम को पत्र देकर लाइट लगाने के नाम पर 7.57 लाख की हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। साथ ही आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत की गई। इसके बाद से प्रधान व सचिव ने गांव में लाइट लगाने का काम भी शुरू कर दिया। पीड़ित ने पूरे प्रकरण की जांच कराते हुए कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

म्योहर निवासी आनंद सिंह ने डीएम और आईजीआरएस पोर्ट पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगाने की शिकायत की थी। साथ ही लाइट लगाने के रुपये के गबन का आरोप ग्राम प्रधान और सचिव पर लगाया। आनंद ने डीएम से प्रकरण की जांच कराए जाने की मांग की है। साथ ही कहा कि अन्य कई कार्य हैं जो गांव में हुए नहीं हैं लेकिन भुगतान निकाला गया है।
वहीं, सचिव संदीप सिंह ने बताया कि गांव में स्ट्रीट लाइट लगने के तुरंत बाद ही खराब हो गई थी। संबंधित फर्म दोबारा स्ट्रीट लाइट लगाने को कहा गया। इसके बाद फर्म ने स्ट्रीट लाइट दोबारा नहीं लगाई। इसके लिए कई बार पत्राचार किया गया तब जाकर लाइट लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें