फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटखा नहीं लाने पर पत्नी को गला घोटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुटखा नहीं लाने पर पत्नी को गला घोटकर मार डाला
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के परसरा गांव की घटना, चार के खिलाफ दी गई तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/भरवारी। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के परसरा गांव में सोमवार रात गुटखा नहीं लाने पर पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों ने महिला की गला घोटकर हत्या कर दी। इससे पहले उसकी पिटाई भी की गई। महिला के मासूम बच्चे ने बयान में इस बात का खुलासा किया है। मृतका के पिता ने आरोपी पति समेत चार के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं एएसपी का कहना है कि जांच के बाद एफआईआर लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के काशीरामपुर निवासी शत्रुघ्न द्विवेदी ने बताया कि उसने अपनी बेटी साकेता देवी (33) का विवाह करीब नौ साल पहले परसरा में मनोज तिवारी से किया था। पीड़ित की मानें तो उसका दामाद शराब का आदी है। आए दिन शराब पीने के बाद बेटी को पीटता था। ससुराल के अन्य सदस्य भी बेटी को प्रताड़ित करते थे। इसी बीच सोमवार रात संदिग्ध दशा में साकेता की मौत हो गई। मृतका के गले में स्याह निशान था। उसके पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए पति मनोज कुमार, ससुर राजेंद्र तिवारी, देवर गोलू और भोलू आदि के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर घटना के बाद मृतका के मासूम बेटे अंश ने बताया कि रात को पिता मां साकेता से गुटखा लाने के लिए कह रहा था। नहीं लाने पर उसकी पिटाई की। चीख-पुकार पर पहुंचे दादी-बाबा और दो चाचा ने भी पीटा। बाद में सभी लोगों ने मिलकर रस्सी से गला घोट दिया। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक(एएसपी) अशोक कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। बच्चे का भी बयान लिया जाएगा। जांच के बाद एफआईआर लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें