फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुशाला में किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

Tue, 09 Jun 2015 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। पिपरी इलाके की एक किशोरी को पशुशाला में दबोचकर सोमवार की दोपहर पड़ोसी ने दुष्कर्म की कोशिश की। चीखने-चिल्लाने पर कहीं भी शिकायत करने पर जानलेवा धमकी देते हुए वह भाग निकला। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी गई है। एसओ ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन


पिपरी कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली किशोरी ने बताया कि सोमवार की दोपहर वह गांव के बाहर स्थित पशुशाला में मवेशियों को पानी पिलाने गई थी। आरोप है कि उसे अकेली देख गांव का एक युवक वहां आ गया। दबोचकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। खुद को बचाने के लिए जब वह चीखने-चिल्लाने लगी, तो युवक घबराकर जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकला। युवक के चंगुल से छूटी किशोरी रोते हुए घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। युवक की करतूत सुनकर घरवाले सन्न रह गए। बेटी को लेकर पिपरी कोतवाली पहुंची विवाहिता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। एसओ पीके यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें