फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आम रास्ते को लेकर दो पक्षों में चटकी लाठी, सात जख्मी

Mon, 10 Jun 2024 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
आम रास्ते को लेकर दो पक्षों में चटकी लाठी, सात जख्मी
विज्ञापन

- कोतवाली के ऊनो गांव में रविवार की सुबह हुई घटना, मुकदमा

संवाद न्यूज एजेंसी

मंझनपुर। ऊनो गांव में रविवार सुबह आम रास्ते को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इनके बीच चले लाठी-डंडे में दोनों पक्षों के सात लोग जख्मी हुए हैं। सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


ऊनो निवासी सुरेंद्र मिश्र का आम रास्ते को लेकर गांव के ही सूर्यभान मिश्र से विवाद चल रहा है। इन दिनों ग्राम सभा की ओर से रास्ते पर खंडजे का निर्माण कराया जा रहा था। इसे लेकर रविवार की सुबह दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। बात बढ़ने पर दोनों तरफ से लाठी-डंडे व चाकू निकल आए। इनके बीच जमकर हुई मारपीट में एक पक्ष से सुरेंद्र, वीरेंद्र व रामबहादुर और दूसरे पक्ष से सूर्यभान, पवन मिश्र, शिवमूरत समेत चार लोग जख्मी हो गए। दो परिवारों के बीच खून खराबा देख अफरातफरी मच गई। चीखपुकार सुन जुटे ग्रामीण भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। पिटाई से जख्मी वीरेंद्र मिश्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें