फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, ममेरा भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, ममेरा भाई घायल
विज्ञापन

-सरायअकिल के उस्मानपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास शनिवार रात हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। सरायअकिल कोतवाली के उस्मानपुर गांव स्थित ईंट-भट्ठे के पास शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर बैठा ममेरा भाई घायल हो गया। एंबुलेंस की मदद से घायल किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली के गोपसहसा निवासी गनेश प्रसाद ने बताया कि शनिवार शाम उसका बेटा देवेंद्र कुमार (26) पश्चिमशरीरा थाने के डिहवा निवासी ममेरे भाई मंदीप कुमार (15) को बाइक पर बैठाकर अपनी बहन के घर तिल्हापुर गांव जा रहा था। रास्ते में रात नौ बजे के करीब सरायअकिल के उस्मानपुर गांव स्थित ईंट-भट्ठे के पास पीछे से आए किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घरवालों को खबर करने साथ ही एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने पर डाॅक्टरों ने देखते ही देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि,ममेरे भाई मंदीप को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। उधर, जवान बेटे की मौत से पीड़ित परिवार की रो-रोकर हालत खराब है। इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह ने बताया कि अभी उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें